शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Godrej Industries Ltd) का कंसोलिडेटे़ड मुनाफा बढ़ क 179 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 85 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 111% की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 1713 करोड़ रुपये बढ़ गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1453 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के नतीजें की खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल  गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 0.72% की कमजोरी के साथ यह 301.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!