शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) का मुनाफा बढ़ कर 339 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) के मुनाफे में 26% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 339 करोड़ रुपेय हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 270 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 2070 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1760 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजें की खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 0.71% के नुकसान के साथ यह 404.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!