शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीसी (ACC) का मुनाफा 46% घटा

अक्टूबर-दिसंबर 2012-13 तिमाही में एसीसी लिमिटेड (ACC Ltd) का मुनाफा घट कर 251 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में यह 463 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 46% की गिरावट आयी है।
कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 2768 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2700 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी की नतीजे की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.15% की बढ़त के साथ यह 1,345.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!