शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इमामी (Emami) का मुनाफा 21% बढ़ा

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में इमामी लिमिटेड (Emami Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 115 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 94 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 21% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 21% बढ़ कर 549 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 452 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजे की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.54% की कमजोरी के साथ यह 575.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख