शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनफे में आयी वोल्टास (Voltas)

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में वोल्टास लिमिटेड (Voltas Ltd) को 77 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 115 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 0.43% घट कर 1153 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1158 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजे की खबर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.21% की बढ़त के साथ यह 95.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख