शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) का मुनाफा बढ़ कर 1129 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) के मुनाफे में 40% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1129 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 809 करोड़ रुपये रहा था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 36% बढ़ कर 3362 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 2467 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 115.25 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1 बजे 1.96% की बढ़त के साथ यह 114.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!