शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मद्रास सीमेंट्स (Madras Cements) के मुनाफे में हल्की बढ़ोतरी

अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में मद्रास सीमेंट्स लिमिटेड (Madras Cements Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 84 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 77 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे 9% की वृद्धि हुई है।
कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 22% बढ़ कर 905 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष की इसी तिमाही में 744 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 240 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:13 बजे 1.41% की बढ़त के साथ यह 238.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख