शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) का घाटा बढ़ कर 763 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Ltd) का कंसोलिडेटेड घाटा 27% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का घाटा बढ़ कर 763 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले  साल की समान अवधि में यह 603 करोड़ रुपये था।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 32107 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष की इसी तिमाही में 33103 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का  रुख है। सुबह 10:35 बजे 0.11% की बढ़त के साथ यह 376.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!