शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिरला नूवो (Aditya Birla Nuvo) का मुनाफा बढ़ कर 323 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में आदित्य बिरला नूवो लिमिटेड (Aditya Birla Nuvo Ltd) के कंसोलि़डेटेड मुनाफे में 28% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी का  मुनाफा बढ़ कर 323 करोड़ रुपये हो गया है, पिछले साल की समान अवधि में  यह 252 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी  की कुल आय 10% बढ़ कर 6305 करोड़ रुपये हो गयी है, बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 5720 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,076 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 3 बजे 1.16% की बढ़त के साथ यह 1,061.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!