शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India) का मुनाफा बढ़ कर 1285 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012 की तीसरी तिमाही में गेल इंडिया लिमिटेड (Gail India Ltd) का मुनाफा 18% बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1285 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 1091 करोड़ रुपये रहा था। 
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% बढ़ कर 12,504 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष की इसी तिमाही में 11,294 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के नतीजें की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल शुक्रवार  को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती रही। 1.97% की बढ़त के साथ यह 334.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!