शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मुनाफा 52% घटा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 1627 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3406 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 52% की गिरावट दर्ज हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 2% बढ़ कर 46,089 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 45,260 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद पेश किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर देखने को मिलेगी। हालाँकि आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 2.59% के नुकसान के साथ 296.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख