शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सो कंज्यूमर (Glaxo Consumer) का मुनाफा 19% बढ़ा

कारोबारी साल 2012 की चौथी तिमाही में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड (Glaxosmithkline Consumer Healthcare Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 70 करोड़ रुपये हो गया है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 59 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 19% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 19% बढ़ कर 735 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 619 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के नतीजे की यह खबर कल शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.81% की कमजोरी के साथ यह 3,766 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!