शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) - जियांगसू (Jiangsu) के संयुक्त उपक्रम का चीन में उत्पादन शुरू

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Sterlite Technologies Ltd) ने चीन में उत्पादन शुरू कर दिया है।

स्टरलाइट ने अपने संयुक्त उपक्रम (JV) जियांगसू टोंगगुआंग कम्युनिकेशंस कंपनी लिमिटेड (Jiangsu Tongguang Communication Co Ltd) के साथ मिलकर चीन में ऑप्टिकल फाइबर का उत्पादन शुरू कर दिया है।

आखिरकार, दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से चीन के जियांगसू में स्थापित उत्पादन इकाई में कमिशनिंग शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि ऑप्टिकल फाइबर के उत्पादन के लिए स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने जियांगसू कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम करार किया था।

बीएसई में  कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:24 बजे 2.63% की बढ़त के साथ यह 29.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख