शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीआई (SBI) कर्मचारी भी 20 और 21 फरवरी को हड़ताल पर

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के कर्मचारियों ने भी देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है।

इस हड़ताल के समर्थन की घोषणा करते हुए बैंक ने कहा है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (United Forum of Bank Union) भी 20 और 21 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में शामिल होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय श्रम संगठनों ने अपनी माँगों को पूरा करने के लिए दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी।

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्श फेडरेशन (All India State Bank Officers Federation) और ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (All India State Bank of India Staff Federation) भी यूएफबीयू का हिस्सा होने के कारण इस हड़ताल में भाग लेगी। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2013)

आज बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.19% की बढ़त के साथ यह 2,259.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!