शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रेंट (Trent) ने टीवीएस श्रीराम (TVS Shriram) के शेयर खरीदे

ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) ने टीवीएस श्रीराम ग्रोथ फंड (TVS Shriram Growth Fund) के साथ शेयरों की खरीदारी संबंधी एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत लैंडमार्क लिमिटेड (Landmark Ltd) में टीवीएस श्रीराम के सभी 18,25,074 इक्विटी शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीद लिये हैं। गौरतलब है कि लैंडमार्क कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की सब्सीडियरी है। यह सौदा 84 करोड़ रुपये में तय हुआ है। हालाँकि टीवीएस श्रीराम ग्रोथ फंड के पास वेस्टलैंड लिमिटेड में न्यूनतम शेयरों में निवेश करने का विकल्प रहेगा। वेस्टलैंड भी ट्रेंट की ही सब्सीडियरी कंपनी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:34 बजे 2.07% की बढ़त के साथ यह 1,168.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख