शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) यूके में कारोबार बढ़ायेगी

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (Tata Consultancy Services Ltd) यूके में अपने कारोबार का विस्तार करेगी।
ब्रिटेन में अपने कारोबार के विस्तार के लिए कंपनी ने लिवरपुल (Liverpool) में एक नयी औद्योगिक इकाई में निवेश किया है। गौरतलब है कि टीसीएस इस इकाई का उपयोग अपने कारोबार के विकास के लिए करेगी।
लिवरपुल में कंपनी की यह नयी औद्योगिक इकाई इस वर्ष जुलाई तक पूरी तरह से संचालित हो जायेगी, जिसमें 300 से अधिक कर्मचारी काम करेंगे। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:22 बजे 0.16% की बढ़त के साथ यह 1,427.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!