शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail) : दाभोल-बैंगलुरू गैस परियोजना की कमिशनिंग शुरू

गेल इंडिया (Gail India) ने दाभोल-बैंगलुरू पाइपलाइन से गैस आपूर्ति शुरू कर दी है।

इस पाइपलाइन की कमिशनिंग से बैंगलुरू के टोयोटा किर्लोसकर ऑटो पार्ट्स (Toyota Kirlosakar Auto Parts)  कंपनी के 6.5 मेगावाट पावर संयंत्र के लिए गैस आपूर्ति की गयी। 
गेल ने कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Karnataka Power Corporation Ltd) के साथ 2.1एमएमएससीएमडी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए एक समझौता भी किया था। यह समझौता बिडाडी में 700 मेगावाट पावर संयंत्र के लिए किया गया था। 
गौरतलब है कि गेल ने दाभोल से बैंगलुरू तक 1000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण किया था। यह पाइपलाइन 4,500 करोड़ रुपये के कुल निवेश से तैयार की गयी है और इसकी कुल क्षमता प्रतिदिन 16 मिलियन मीटर स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर्स गैस ले जाने की है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:30 बजे 1.64% की कमजोरी के साथ यह 333.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख