शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केपीडीएल (KPDL) ने अपनी सब्सीडियरी कंपनियाँ खरीदीं

कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड (Kolte-Patil Developers Ltd) ने अपनी सब्सीडियरी कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने अपनी दो सब्सीडियरी कंपनियों ओकवुड्स हॉस्पिटैलिटी (Oakwoods Hospitality) और जैसमिन हॉस्पिटैलिटी (Jasmine Hospitality) में 49% हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा 65.62 करोड़ रुपये में किया गया है।
इस सौदे से पहले इन सब्सीडियरी कंपनियों में कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स की 51% और एपसिल्न इन्वेस्टमेंट्स (Epsilon Investments) की 49% की हिस्सेदारी थी।
इस सौदे के बाद इन कंपनियों पर कोल्ट-पाटिल डेवलपर्स का पूर्ण स्वामित्व हो जायेगा।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:45 बजे 0.48% की कमजोरी के साथ 103.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!