शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन (Suzlon) को 103 मेगावाट का ठेका

सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) को एक ठेका प्राप्त हुआ है।
102.9 मेगावाट का यह ठेका कंपनी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil & Natural Gas Corporation Ltd) की ओर से मिला है। जिसके तहत कंपनी को राजस्थान में एस88-2.1मेगावाट विंड टर्बाइनों की 49 इकाईयों के लिए कमिशनिंग का जिम्मा सौंपा गया है। वर्तमान में ओएनजीसी गुजरात में 51मेगावाट विंड एनर्जी परियोजना का संचालन कर रही है। इस परियोजना के  बाद कंपनी की स्थापित विंड पावर क्षमता बढ़ कर 153.9 मेगावाट हो जायेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11 बजे 1.12% की बढ़त के साथ यह 22.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!