शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) : दक्षिण अफ्रीकी कंपनी का अधिग्रहण करेगी

दवा निर्माता कंपनी सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) ने दक्षिण अफ्रीका की सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) कंपनी के अधिग्रहण का फैसला किया है।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर 2012 में सिप्ला ने दक्षिण अफ्रीकी कंपनी सिप्ला मेडप्रो में 51% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था लेकिन अब कंपनी सिप्ला मेडप्रो में 51% की हिस्सेदारी के बजाये कंपनी के पूर्ण अधिग्रहण पर विचार कर रही है।
कंपनी के मुताबिक सिप्ला मेडप्रो के अधिग्रहण के लिए बातचीत का दौर जारी है। सिप्ला मेडप्रो के शेयरों में हिस्सेदारी 10 दक्षिण अफ्रीकी रैंड प्रति शेयर के हिसाब से की जायेगी। इस तरह यह अधिग्रहण कुल 512 मिलियन डॉलर में हो सकता है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:13 बजे 0.75% की बढ़त के साथ यह 367 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख