शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में स्ट्राइड्स आर्कोलैब लिमिटेड (Strides Arcolab Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 61 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 68 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 10% की गिरावट दर्ज हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 8% घट कर 633 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी अवधि में 687 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 6.78% के नुकसान के साथ यह 917.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!