शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) : शेयरों की बिक्री संबंधी खबरों पर स्पष्टीकरण

पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (Pipavav Defence & Offshore Engineering Company Ltd) ने शेयरों की बिक्री संबंधी खबरों पर स्पष्टीकरण दिया।

कंपनी ने प्रोमोटर्स द्वारा कंपनी के शेयरों की बिक्री संबंधी अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए ऐसी किसी भी बिकवाली से साफ इंकार किया।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये अफवाहें कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा फैलायी जा रही हैं। सभी प्रोमोटर्स कंपनी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनके पास 45.03% की हिस्सेदारी बरकरार है।

कंपनी ने अपने सभी निवेशकों से निवेदन किया कि वे ऐसी किसी अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि ये सभी अफवाहें निरर्थक और झूठी हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में ऐसी अफवाहें थी कि कंपनी के सभी प्रोमोटर्स कंपनी में अपने शेयरों को बेच रहे हैं, जिससे कंपनी के शेयरों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

कंपनी के स्पष्टीकरण के बाद भी बाजार में कपनी के शेयर भावों में भारी गिरावट रही। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 4.94% के नुकसान के साथ यह 70.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख