शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की फरवरी 2013 की बिक्री 3,32,387 रही है।
कंपनी की पिछले वर्ष फरवरी की बिक्री 3,43,777 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 3% की गिरावट आयी है। 
कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 4% की गिरावट हुई है और यह घट कर 2,91,297 रह गयी है।
इस दौरान बजाज ऑटो की व्यवसायिक वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 2% की कमी आयी है और यह 41,090 हो गयी है। हालाँकि इस दौरान कंपनी के वाहन निर्यात में 10% की बढ़ोतरी हुई है और यह फरवरी 2012 के 122,727 इकाइयों के मुकाबले इस बार 135,149 हो गयी है, जो कि फरवरी महीने के अब तक के सबसे मजबूत निर्यात बिक्री आँकड़े हैं।
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1,966.60 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:10 बजे 2.28% के नुकसान के साथ यह 1,977.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख