शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति लिमिटेड (Jyoti Ltd) को 19.59 करोड़ के ठेके

ज्योति लिमिटेड (Jyoti Ltd) को सिंचाई योजनाओं के लिए ठेके मिले हैं।

ये ठेके 19.59 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी को 9.32 करोड़ रुपये का पहला ठेका एमईआईएल (MEIL) की ओर से इंदौर परियोजना के लिए वर्टिकल टर्बाइन पंप की स्थापना, डिजाइनिंग, आपूर्ति और जांच के लिए दिया है।
10.27 करोड़ रुपये का दूसरा ठेका कर्नाटक सरकार के माइनर इरिगेशन डिपार्टमेंट (Minor Irrigation Department) से बिजापुर जिले में कारजोल लिफ्ट सिंचाई (Karjol Lift Irrigation) योजना के लिए टर्बाइन पंपों की जाँच, स्थापना, डिजाइनिंग, आपूर्ति और कमिशनिंग के लिए दिया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 11:35 बजे 2.83% की कमजोरी के साथ यह 60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख