शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्सार ऑयल (Essar Oil) की परियोजना को मंजूरी

एस्सार ऑयल लिमिटेड (Essar Oil Ltd) को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से मंजूरी मिली है।
कंपनी को पश्चिम बंगाल में अपनी कोल बेड मिथेन (CDM) गैस क्षेत्रों में खुदाई के लिए तीसरे चरण की पर्यावरणीय मंजूरी मिल गयी है, जिसके तहत कंपनी को 650 कुओं में खुदाई बढ़ाने की स्वीकृति मिली है।
यह मंजूरी मिलने से पश्चिम बंगाल के रानीगंज ब्लॉक में कंपनी के गैस क्षेत्रों का विकास होगा और कंपनी प्रतिदिन लगभग 3 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन के अपने लक्ष्य तक पहुँच पायेगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2 बजे 2.12% के नुकसान के साथ यह 80.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख