शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री घटी

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) की फरवरी माह की कुल बिक्री में 4% की गिरावट आयी है।
कंपनी ने फरवरी 2013 में 165,696 दोपहिया वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल फरवरी 2012 में कंपनी ने 172,061 वाहन बेचे थे।
कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी 5% की गिरावट आयी है। पिछले साल फरवरी में 168,996 की तुलना में इस साल कंपनी ने 160,895 वाहन बेचें हैं। 
मोटकसाइकिल की बिक्री में भी गिरावट दर्ज हुई है। फरवरी 2013 में मोटरसाइकिल की बिक्री 3% गिर कर 60,985 पर रही है। वहीं पिछले साल यह 63,019 रही थी।
कंपनी के कुल निर्यात में 22% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 21,896 हो गयी है वहीं पिछले साल इसी दौरान यह 17,960 रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:53 बजे 1.29% की कमजोरी के साथ यह 38.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!