शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) की दवा को मंजूरी

एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Alembic Pharmaceuticals Ltd) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग से मंजूरी मिली है।

कंपनी को यह मंजूरी अमेरिका में अपनी दवा की बिक्री से लिए मिली है।
गौरतलब है कि कंपनी डेस्वेनलैफैक्सिन (Desvenlafaxine) की 50एमजी और 100एमजी गोलियों को बाजार में उतारेगी। यह फाइजर (Pfizer) की जेनेरिक दवा है। इस दवा के लिए कंपनी ने रैनबैक्सी की सब्सीडियरी कंपनी रैनबैक्सी फार्मा इंक के साथ एक समझौता भी किया है, जिसके तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर इस दवा को बेचेंगी।
इस दवा का इस्तेमाल अत्यधिक तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के लिए किया जाता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 84.50 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:39 बजे 4.93% की बढ़त के साथ यह 84 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख