शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मांजा (Manza) बायबैक योजना

घटती बिक्री की वजह से ग्राहकों को लुभाने के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors) विशेष योजनाएँ लेकर आयी है।
इन योजनाओं के तहत कंपनी ने अपने मॉडल मांजा (Manza) की कीमत 50,000 रुपये तक घटा दी है। इस कटौती के बाद अब टाटा मांजा की कीमत 6.49 लाख रुपये से घट कर 5.99 लाख रुपये हो गयी है। 
कंपनी ने टाटा मांजा की खरीद पर एक विशेष बायबैक योजना भी शुरू की है। इसके तहत कंपनी कुछ शर्तों के साथ टाटा मांजा खरीदने के तीन साल बाद कार लौटाने पर 60% कीमत ग्राहक को वापस करेगी। 
इसके अलावा कंपनी ने एसयूवी और नैनो को छोड़कर सभी कारों के दाम में 29 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक घटाये हैं। यह कटौती 1 मार्च 2013 से लागू मानी जायेगी।
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 3.73% की बढ़त के साथ यह 300.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख