शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) ने एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) से मिलाया हाथ

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) ने अमेरिकी बाजार में दवा की बिक्री के लिए एक समझौता किया है।
कंपनी ने एलेम्बिक फार्मा के साथ एक दवा की बिक्री के लिए लाइसेंस समझौता किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर अमेरिकी बाजार में डेस्वेन्लेफैक्सिन (Desvenlafaxine) की 50एमजी और 100एमजी दवा की बिक्री करेंगी।
यह दवा फाइजर की जेनेरिक दवा है। जिसका इस्तेमाल अत्यधिक तनाव के इलाज में किया जाता है।
गौरतलब है कि यह समझौता रैनबैक्सी की सब्सीडियरी कंपनी रैनबैक्सी फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Ranbaxy Pharmaceuticals Ltd) द्वारा किया गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.23% की बढ़त के साथ यह 390.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख