शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के प्रमोटर बेचेंगे शेयर

एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया लिमिटेड (Astrazeneca Pharma India Ltd) के प्रमोटर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाने का फैसला किया है।

कंपनी की सब्सीडियरी एस्ट्राजेनेका फार्मास्युटिकल्स एबी स्वीडन (Astrazeneca Pharmasceuticals AB Sweden) ने कंपनी में अपनी शेयरहोल्डिंग घटाने का फैसला किया है। वर्तमान में प्रमोटर की कंपनी की कुल शेयरहोल्डिंग लगभग 89.99% है।
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर चला गया। हालाँकि अभी कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। बीएसई में दोपहर 1 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.47% की बढ़त के साथ 846 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख