शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का उत्पादन घटा

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement Ltd) के सीमेंट उत्पादन में 4% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने फरवरी 2013 में 33.2 लाख मीट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन किया है, जो कि बीते वर्ष की समान तिमाही में 34.68 लाख मीट्रिक टन रहा था।
पिछले साल की समान अवधि में 35.17 लाख टन मीट्रिक की तुलना में इस साल फरवरी में कंपनी का डिस्पैच 6% गिर कर 33.1 लाख मीट्रिक टन रहा है।
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए अब इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.19% की बढ़त के साथ यह 1,900 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख