शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्डर फार्मा (Elder Pharma) : जापान की कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम (JV)

एल्डर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Elder Pharmasceuticals Ltd) जापान की एक कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता करेगी।

जापान की कोसे कॉर्पोरेशन ऑफ जापान (Kose Corporation of Japan) के साथ एक संयुक्त उपक्रम के तहत दोनों कंपनियाँ भारतीय बाजार में कॉस्मैटिक्स उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 
यह संयुक्त उपक्रम कोसे एल्डर इंडिया प्रा. लिमिटेड (Kose Elder (India) Pvt Ltd) के नाम से जाना जायेगा। जिसमें कोसे की 60% हिस्सेदारी और एल्डर की 40% हिस्सेदारी रहेगी। 
कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.96% की बढ़त के साथ यह 320.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख