शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएंडएम (M&M) : तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) के नासिक संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। 
मंगलवार को शुरू हुई यह हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है।
कंपनी अधिकारियों के मुताबिक इस हड़ताल से अभी तक कंपनी को लगभग 500 वाहनों के उत्पादन का नुकसान हो चुका है। हालांकि इससे कंपनी के वाहनों की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है।
कंपनी स्कॉर्पियो (Scorpio), बोलेरो (Bolero), सेडान वर्टिगो (Sedan Vertigo) जैसी यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन करती है। गौरतलब है कि कर्मचारी अपने वेतन और भत्तों को बढ़ाने की माँग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।कारोबार के दूसरे घंटे में कंपनी का शेयर भाव 869 रुपये तक दिन के निचले स्तर तक पहुँच गया। दोपहर 2 बजे 0.24% के नुकसान के साथ यह 876.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!