शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) ने सीएमआई एनर्जी (CMI Energy) से मिलाया हाथ

लार्सन एंड टुब्रो लमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) और बेल्जियम की कंपनी सीएमआई एनर्जी ((CMI Energy) ने  एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
यह समझौता दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य-पूर्व एशिया में स्मॉल हीट रिकवरी स्टीम जेनरेटर्स की आपूर्ति के लिए किया गया है। दोनों कंपनियाँ मिल कर इन बाजारों में गैस टर्बाइनों के 80 मेगावाट नीचे तक इन जेनरेटर्स की स्थापना और आपूर्ति करेंगे। 
करार के मुताबिक, एलएंडटी को इन बाजारों में सीएमआई तकनीक उपयोग में लाने का अधिकार भी होगा। 
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज के कारोबार में बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.08% की बढ़त के साथ यह 1,463.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2013)
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख