शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) का जापान की कंपनी से करार

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) की सब्सीडियरी ने जापान की कैलसोनिक केनेसी (Calsonic Kansei) कंपनी के साथ एक समझौता किया है।
इस समझौते के तहत एलएंडटी आईईएस (L&T IES) ने चेन्नई में कैलसोनिक कैनेसी के लिए एक ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ODC) शुरू किया है। साझेदारी को कैलसोनिक केनेसी इंजीनियरिंग सेंटर इंडिया-एलएंडटी (CECL_L&T) नाम दिया गया है।
जिसके तहत कैलसोनिक केनेसी भारत में अपनी इंजीनियरिंग सुविधाएँ मुहैया करायेगी और साथ में इस परियोजना के विकास में मदद होगी। 
इस साझेदारी के शुरुआती पाँच वर्षो के चरण में सीईसीएल-एलएंडटी इस केंद्र के विस्तार पर ध्यान देंगे। 
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1,477 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:30 बजे 0.66% की बढ़त के साथ यह 1,473.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख