शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर लुढ़का

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बीएसई में दोपहर 1:55 बजे कंपनी का शेयर भाव 1:93% के नुकसान के साथ यह 1,423.55 रुपये पर है।
कंपनी के शेयर भाव में इस गिरावट की वजह शनिवार को कंपनी के गुड़गाँव स्थित संयंत्र में उत्पादन बंद होने को बताया जा रहा है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ऐसी खबरें हैं कि कारों की घटती बिक्री की वजह से कंपनी ने शनिवार को इस संयंत्र में पेट्रोल कारों के उत्पादन को बंद करने का कदम बढ़ाया है। हालाँकि अभी कंपनी की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की गयी है।
गौरतलब है कि पिछले साल की तुलना में फरवरी 2013 में कंपनी की बिक्री में 8% की गिरावट आयी है। पिछले एक दशक में पहली बार कंपनी की वार्षिक बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।
सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने कमजोर आर्थिक विकास दर और बिक्री में गिरावट का हवाला देते हुए शनिवार को गुड़गाँव संयंत्र में पेट्रोल कारों का उत्पादन बंद करने का फैसला किया है। 
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1,416.50 रुपये तक नीचे चला गया।  (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख