शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वालेचा इंजीनियरिंग (Valecha Engineering) को 141.03 करोड़ रुपये के ठेके

वालेचा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Valecha Engineering Ltd) को कई नये ठेके मिले हैं।

ये ठेके 141.03 करोड़ रुपये के हैं। 
कंपनी को एमएमआरडीए (MMRDA) से 82.64 करोड़ रुपये का ठेका करजत-हाल-फटा के बीच स्टेट हाईवे 38 के सुधार के लिए दिया गया है। 
वहीं, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन (Konkan Railway Corporation) से 51.22 करोड़ रुपये का ठेका जम्मू कश्मीर में पुलों के निर्माण के लिए दिया गया है। 
कंपनी को 7.17 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 51.80 रुपये तक ऊपर चला गया। 6.47% की बढ़त के साथ यह 50.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख