शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमएंडएम (M&M) : बाजार से वापस लेगी एक्सयूवी 500 (XUV 500) मॉडल

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) ने अपनी एक्सयूवी 500 (XUV 500) मॉडल में कुछ बदलावों की घोषणा की है।
कंपनी ने 2011 और 2012 के एक्सयूवी मॉडल के कुछ हिस्सों में बदलाव करने के लिए उन्हें वापस लेने का ऐलान किया है।
कंपनी के एक्सयूवी 500 मॉडल में फ्रंट विंडो के साथ-साथ फ्लूड होस और लेफ्ट वाइपर ब्लेड कवर में बदलाव होगा।
कंपनी ने यह भी कहा कि यह बदलाव तत्काल भाव से और मुफ्त होगा।
कंपनी ने 2011 और 2012 के एक्सयूवी 500 मॉडल के खरीददार ग्राहकों से जल्द से जल्द व्यक्तिगत रूप से कंपनी से संपर्क करने की बात की है, ताकि बिना किसी शुल्क के इन बदलावों को पूरा किया जा सके।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.97% की बढ़त के साथ यह 902.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख