शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएंडटी (L&T) पर लगी विश्व बैंक (World Bank) की पाबंदी

देश की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) के लिए शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद बुरी खबर आयी है।
विश्व बैंक (World Bank) ने छह महीने तक कंपनी पर पाबंदी लगा दी है। इस अवधि में कंपनी को न तो विश्व बैंक से कोई ऋण मिलेगा और न ही इसके वित्त पोषित परियोजनाओं में काम कर सकेगी। विश्व बैंक का यह प्रतिबंध 6 सितंबर 2013 तक प्रभावी होगा। विश्व बैंक ने यह कदम कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के धोखाधड़ी में लिप्त पाये जाने के मामले में उठाया है। 
इस खबर पर शेयर बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को ही कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव 2.23% चढ़ कर 1,496.10 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख