शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पैंटालून रिटेल (Pantaloon Retail) ने फ्यूचर जनराली (Future Generali) में हिस्सेदारी बेची

पैंटालून रिटेल इंडिया लिमिटेड (Pantaloon Retail India Ltd) ने फ्यूचर जनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Future Generali India Life Insurance Company Ltd) में अपनी हिस्सेदारी बेचने संबंधी एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत कंपनी ने फ्यूचर जनराली में अपनी 22.5% हिस्सेदारी इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट ट्रस्ट लिमिटेड (IITL) को बेच दी है।
इस समझौते से पहले फ्यूचर जनराली में कंपनी की कुल 74% की हिस्सेदारी थी, लेकिन इस सौदे के बाद अब इसमें कंपनी की 52% हिस्सेदारी ही रह गयी है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.96% की बढ़त के साथ यह 184.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!