शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीसीएल (HPCL) ने शापूरजी पालोनजी (Shapoorji Pallonji) से मिलाया हाथ

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd) ने शापूरजी पालोनजी (Shapoorji Pallonji) समूह के साथ संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया है।
इस संयुक्त उपक्रम के तहत गुजरात तटीय क्षेत्र पर प्राकृतिक गैस (एलपीजी) के आयात के लिए एक टर्मिनल की स्थापना की जायेगी।
इस परियोजना की कुल लागत 5,000 करोड़ रुपये होगी।
एचपीसीएल ने शापोरजी पालोनजी समूह की कंपनी एसपी पोर्ट्स प्रा. लि (SP POrts Pvt Ltd) के साथ यह करार किया है।
गुजरात में स्थापित यह चौथा टर्मिनल होगा, और
इस टर्मिनल का निर्माण लगभग तीन वर्षों में पूरा होगा। इस निर्माण के बाद गुजरात में यह चौथा टर्मिनल होगा।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 2.51% की बढ़त के साथ यह 310.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख