शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्टेक ऑटो (Amtek Auto) ने जर्मन कंपनी का अधिग्रहण किया

एम्टेक ऑटो लिमिटेड (Amtek Auto Ltd)  ने जर्मन कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत एम्टेक ने जर्मन कंपनी न्यूमेयर टेकफॉर समूह (Neumayer Tekfor Group) का अधिग्रहण किया है।
गौरतलब है कि एनटी समूह फोर्जिंग और एकीकृत मशीनरी के कारोबार में संलग्न है और जर्मनी, इटली, अमेरिका, मैक्सिको और ब्राजील समेत दुनिया भर में इसकी 9 उत्पादन इकाईयाँ हैं।
एम्टेक द्वारा अधिकृत किये गये एनटी के कारोबार का कुल टर्नओवर लगभग 500 मिलियन यूरो का है। एम्टेक की सब्सीडियरी कंपनी द्वारा यह सौदा किया गया है।
यह सौदा निश्चित शर्तों पर हुआ है और मई 2013 में इस सौदे के पूरा होने की उम्मीद है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 80.45 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:56 बजे 6.91% की बढ़त के साथ यह 75.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!