शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) : सासन बिजली परियोजना की कमिशनिंग शुरू

रिलायंस पावर (Reliance Power) की सासन अल्ट्रा पावर संयंत्र से उत्पादन शुरू हो गया है।
कंपनी की सासन परियोजना की पहली 660 मेगावाट इकाई को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।
3.960 मेगावाट क्षमता की यह देश की पहली इंटेग्रेटेड कोल माइन और सुपर-क्रिटिकल बिजली परियोजना है। 
कंपनी पहले ही मोहर और मोहर-अमलोहरी कोयला खदानों में कमिशनिंग शुरू कर चुकी है और छत्रसाल कोयला ब्लॉक को इस परियोजना के तहत वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।
इस संयंत्र को नेशनल ग्रिड से भी जोड़ा जायेगा। 
इस परियोजना से उत्पन्न बिजली को सात राज्यों की 14 बिजली वितरण कंपनियों को बेचा जायेगा, जिससे देश के लगभग 35 करोड़ लोगों को फायदा पहुँचेगा। 
सासन अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना लगभग 23,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ देश की सबसे लंबी इंटेग्रेटेड बिजली योजना है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 76.45 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:51 बजे 1.40% की बढ़त के साथ यह 76.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2013)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख