शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री मामूली घटी

फरवरी 2013 में पूरे विश्व बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मासिक बिक्री घट कर 98,837 गाड़ियों रही है।
जनवरी 2013 में कंपनी की वैश्विक बिक्री 101,112 रही थी। इस तरह कंपनी की माह-दर-माह आधार पर वैश्विक बिक्री में 2% की गिरावट आयी है।
इस बिक्री में जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की गाड़ियाँ भी शामिल हैं।  
कंपनी की सभी व्यावसायिक वाहनों की वैश्विक बिक्री 10% बढ़ कर 52175 हो गयी है, जो कि बीते महीने 47231 रही थी।
इस माह पैसेंजर वाहनों की बिक्री भी 15% बढ़ कर 46662 हो गयी है, जबकि बीते माह यह 53881 रही थी।
टाटा यात्रा वाहनों की बिक्री फरवरी 2013 में 29% घट कर 11,177 रही है, जबकि पिछली बार यह 15,708 थी।
फरवरी माह में जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 10% बढ़ कर 7102 गाड़ियों की रही, जबकि बीते माह यह 6440 रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:53 बजे 1.33% के नुकसान के साथ यह 300.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2013)
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख