शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को नाल्को (Nalco) का ओएफएस (OFS) खुलेगा

सरकार ने नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (National Aluminium Company Ltd) के विनिवेश को हरी झंडी दिखा दी है।
इस विनिवेश के तहत सरकार नाल्को में अपनी 12.5% हिस्सेदारी बेचेगी। कल शुक्रवार को नाल्को का ऑफर फोर सेल (OFS) लाया जायेगा।
गौरतलब है कि इस ओएफएस में सरकार के पास अतिरिक्त शेयर बेचने का भी विकल्प होगा। आज नाल्को के फ्लोर प्राइस का ऐलान किया जायेगा।
सरकार की कंपनी में कुल  87% की हिस्सेदारी है। इस विनिवेश से सरकार की 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
सरकार ने कंपनी के विनिवेश को नवंबर 2012 में खराब तिमाही नतीजों की वजह से टाल दिया था।
बीएसई  में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:35 बजे 5.08% के नुकसान के साथ यह 43.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख