शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनीलॉड्रिंग आरोपों पर आईसीआईसीआई समूह (ICICI Group) का स्पष्टीकरण

आईसीआईसीआई समूह (ICICI Group) ने एक अग्रणी वेब पोर्टल की ताजा रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए जाँच के आदेश दिये हैं।
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने मनीलॉड्रिंग की खबर को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जाँच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। बैंक ने समिति को मामले की जाँच करते हुए दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
बैंक ने अपने सभी ग्राहकों और शेयरधारकों को भी भरोसा दिलाया है कि आईसीआईसीआई समूह सभी कानूनी और नियामक नियमों का पूरी तरह से पालन करता है। 
गौरतलब है कि वेब पोर्टल कोबरापोस्ट (Cobrapost) ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिये देश के तीन निजी बैंकों एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) पर मनी लॉंड्रिंग का आरोप लगाया है।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:18 बजे 2.67% की बढ़त के साथ यह 1,114.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!