शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) को बीएमडब्लू समूह (BMW Group) से ठेका मिला

आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) को जर्मन कंपनी से एक ठेका मिला है।
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्लू समूह (BMW Group) से मिले इस ठेके की कुल अवधि पाँच वर्ष है, जिसके तहत कंपनी को वेब इन्फ्रास्ट्रक्चर के संचालन और मरम्मत संबंधी सेवाएँ प्रदान करानी होगी। 
इस ठेके की कुल लागत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इन्फोसिस इस परियोजना के तहत जर्मनी में एक डिलीवरी सेंटर भी खोलेगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 2,890 पर दिन के ऊपरी स्तर तक पहुँच गया। दोपहर 2:58 बजे 0.60% की बढ़त के साथ यह 2,879.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2013) 
 


 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!