शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरकॉम (RCom) : बटेलको टेलीकॉम (Batelco telecom) के साथ करार संभव

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने बटेलको समूह (Batelco Group) के साथ बातचीत की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण देते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दिये हैं।

कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी बहरीन (Bahrain) की बटेलको समूह (Batelco Group) के साथ समझौता करने की दिशा में अग्रसर है यदि सब कुछ सामान्य रहता है तो कंपनी जल्द ही इस दिशा में कोई कदम उठा सकती है।

गौरतलब है कि बटेलको टेलीकम्युनिकेशंस (Batelco Telecommunications) ने अपने बयान में कहा था कि वह रिलायंस कम्युनिकेशंस की इकाई रिलायंस ग्लोबल कम्युनिकेशंस (Reliance Global Communications) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत के दौर में है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:30 बजे 2.20% की कमजोरी के साथ यह 66.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2013)


 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!