शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का कच्चा इस्पात उत्पादन बढ़ा

जेएसडब्लू स्टील (Jsw Steel) ने फरवरी 2013 में 6.75 लाख टन कच्चे इस्पात (Crude Steel) का उत्पादन किया है।
पिछले वर्ष इसी अवधि के मुकाबले कंपनी के उत्पादन में 11% का इजाफा हुआ है। पिछले साल फरवरी में इसने 6.09 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था। इस दौरान कंपनी ने फ्लैट रोल्ड उत्पादों में 14% की बढ़ोतरी हासिल की है। फरवरी 2013 में कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन 5.14 लाख टन रहा है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 4.49 लाख टन रहा था। इस वर्ष कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 14% घट कर 1.32 लाख टन पर पहुँच गया है, जबकि बीते वर्ष इसी माह में यह 1.54 लाख टन दर्ज हुआ था। 
जेएसडब्लू स्टील, जेएसडब्लू ग्रुप की सब्सीडियरी कंपनी है जो कि विश्वभर में सबसे कम लागत पर स्टील का उत्पादन करती है। यह कंपनी खुदाई, कार्बन स्टील, बिजली, औद्योगिक गैसों, पोर्ट सुविधाओं, एल्युमिनियम, सीमेंट और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है। जेएसडब्लू स्टील  फ्लैट और एज आर कोईल, सी आऱ कोईल, ऑटो ग्रेड/सफेद माल ग्रेड सीआरसीए स्टील, बार और रोड जैसे उत्पादों का निर्माण करती है। जेएसडब्लू स्टील 100 से ज्यादा देशों में कोटेड फ्लैट का उत्पादन और निर्यात करने वाली सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। 1.09% के नुकसान के साथ यह 700.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2013)
  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख