शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) : जाँच के लिए डिलोएट (Deloitte) नियुक्त

देश के दूसरे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मनी लॉड्रिंग के आरोपों की स्वतंत्र जाँच के लिए अकाउंटिंग एवं ऑडिट फर्म डिलोएट टच तोमासू (Deloitte Touche Tohmatsu) को नियुक्त किया है।

बैंक ने अधिकारियों द्वारा बैंक के आचार सहिंता (कोड ऑफ कंडक्ट) और नैतिक मूल्यों के उल्लंघन की जाँच के लिए अमरचंद ऎंड मंगलदास ऐंड सुरेश ए श्रॉफ ऐंड कंपनी (Amarchand & Mangaldas & Suresh A Shroff & Co) को भी नियुक्त किया है। इसके अलावा बैंक का आंतरिक विभाग भी इस मामले की जाँच कर रहा है। 
कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन के बाद ठोस कार्यवाही करते हुए जहाँ एक तरफ आईसीआईसीआई बैंक ने अपने 18 कर्मचारियों को तत्काल भाव से निलंबित कर दिया है, तो वहीं ऐक्सिस बैंक ने भी जाँच समिति की स्थापना की है।
ऑनलाइन पत्रिका कोबरापोस्ट ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिये देश के तीन बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक और ऐक्सिस बैंक (Axis bank) पर मनी लॉड्रिंग का आरोप लगाया था। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख